UP Samajwadi Party Candidate List

Uttar Pradesh | By Rajkumar

Samajwadi Party Candidate List 2022 PDF | Samajwadi Party Member List | SP Candidate List 2022 | Samajwadi Party Candidate List 2022 UP Election


Samajwadi Party Candidate List – उत्तर प्रदेश (Up assembly election 2022) में पहले चरण के चुनाव 10 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। वहीं समाजवादी पार्टी (samajwadi party) को इस बार अपनों से लड़ना और उन्हें मनाना मुश्किलों भरा हो सकता है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले की बीकेटी, मोहनलालगंज और सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के लिए अब तक 28 लोगों ने पार्टी को प्रस्ताव भेजे हैं। इसमें कुछ पूर्व विधायक भी हैं। वहीं, पांच अन्य सीटों के लिए अब तक 45 लोगों ने दावेदारी पेश की है। इनमें हर कोई खुद को उम्मीदवार मानकर प्रचार कर रहा है, हालांकि अभी तक पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने पत्ते नहीं खोले हैं। इस तरह पार्टी प्रमुख के लिए भी इन सभी दावेदारों को समझाना आसान नहीं होगा। कहीं युवा दावेदार, कहीं पुराने चेहरे ज्यादा सरोजनीनगर: सपा मुखिया अखिलेश-यादव” के परिवार से तालुल्क रखने वाले अनुराग यादव ने दूसरी बार टिकट की दावेदारी पेश की है। इनके मुकाबले में शिव शंकर सिंह शंकरी भी प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा ज्ञान सिंह और अजय यादव ने भी पार्टी से टिकट मांगा है। सीएल वर्मा, पूर्व विधायक इंदल रावत, राजबाला रावत, सोनू कनौजिया, मोनू कनौजिया, डॉ मोहन पासी, रंजीत रावत और कौशल किशोर जैसे भी चेहरे सामने आए हैं।

सपा से जुड़े 14 लोगों ने टिकट की दावेदारी कर दी है। इनमें से पूर्व विधायक गोमती यादव और राजेन्द्र यादव के नाम प्रमुख हैं। नए चेहरे के तौर पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, राम सागर यादव, रुद्र विनायक यादव, बृजेश सिंह यादव, मधुलिका यादव, विदेशपाल यादव, विजय सिंह यादव, नफीस बेग, कमला यादव, विशाल यादव और अभिषेक यादव भी अपने ढंग से प्रचार कर रहे हैं।

UP Samajwadi Party Candidate List 2022

लखनऊ पश्चिम: पूर्व विधायक रेहान नईम, अरमान खान, वरुण शंकर शुक्ल, राजकुमार सिंह राजा, नवीन धवन बंटी, राशिद अली, प्रमोद सिंह यादव, खान मोहम्मद, वासिफ चौधरी, मोहम्मद हुसैन, इरशाद अहमद गुड्डू, मनीष यादव और अजय दीक्षित ने टिकट की दावेदारी पेश की है।
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से शुरू होगी वोटिंग, सात चरणों तक चलेगा चुनाव, पूरा शेड्यूल लखनऊ मध्य: सचिन कंछल, जितेन्द्र यादव जीतू, मोहम्मद नईम उर्फ नम्मू, कामरान बेग, मुजीबुर्रहमान बबलू, फखरुल हसन चांद, सैय्यद यावर हुसैन रेशू, उमाशंकर यादव और मोहम्मद तारिक जैसे युवा चेहरे टिकट के दावेदार हैं।
लखनऊ कैंट: समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी पवन मनोचा, सुरेन्द्र सिंह राजू गांधी, रितेश साहू, अनीस राजा, संपूर्ण बग्गा और सौम्या भट्ट खुद को दावेदार बता रहे हैं।

लखनऊ उत्तर: पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, दीपक रंज, चांद सिद्दीकी, डॉ आशुतोष वर्मा, प्रदीप सिंह और पूजा शुक्ला दावेदार के लिए आगे आए हैं।

लखनऊ पूर्वी: राणा संकेत सिंह, गौरव सिंह यादव, सर्मिला महाराज, यासिर अजहर सिद्दीकी, प्रदीप सिंह बब्बू, डॉ. प्रदीप पांडे, डॉ. सिंधुजीत सिंह, राहुल कुमार सिंह और शैलेन्द्र सिंह बबलू टिकट की दावेदारी पेश की है।

Voter list and other information Visit State Election Commission Uttar Pradesh Official website http://sec.up.nic.in/site/

Read : BSP Candidate List 2022 UP Election

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*