Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana

Welfare Schemes | By Rajkumar

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana 2024 Registration  | Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana Eligibility | Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana Hospital List  | Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana Disease List

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana इस योजना के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक कॉल सेंटर बनाने की योजना की है इसकी सहायता से ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना को ठीक ढंग से कार्य करने को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana में कुछ नये बदलाव किए जा रहे हैं इसके तहत किडनी ट्रांसप्लांटेशन की सहायता राशि जो पहले 2.5 लाख थी लेकिन अब उसे बढ़ाकर 3 लाख रुपए कर दिए गए हैं और इसके अलावा हर परिवार पर इलाज का खर्चा 1.5 लाख रुपए था जिसे बढ़ाकर दो लाख रुपए कर दिया गया है  इसमें 971 रोगों के ऑपरेशन किए जाते थे लेकिन अब इसमें 1034 तरह के ऑपरेशन किए जाएंगे।

पहले इसमें प्लास्टिक सर्जरी हृदय रोग मोतियाबिंद और कैंसर जैसे ऑपरेशन किए जाते थे लेकिन आप अब कुछ और ऑपरेशन भी शामिल किए गए हैं जैसे घुटने कूल्हा का प्रत्यारोपण डेंगू स्वाइन फ्लू पीडियाट्रिक सर्जरी सिकल सेल एनीमिया।

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना का विस्तार (Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana)

राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमनिकार्न का खतरा देखते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना (Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana) की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जल्द सरकारी प्रस्ताव जारी किया जाएगा जिसमें इस योजना के विस्तार की सटीक अवधि को परिभाषित किया जाएगा। पहले इस योजना का 31 अक्टूबर 2021 तक के लिए विस्तार किया गया था। इस योजना के क्षेत्रीय प्रबंधक अमोल मस्के के द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई है कि सभी सूचीबद्ध निजी अस्पतालों को ईमेल के माध्यम से कुछ और महीनों के लिए कोविड और अन्य बीमारियों के मुफ्त उपचार का लाभ जारी रखने के लिए सूचित कर दिया गया है। जिसका आधिकारिक सरकारी प्रस्ताव जल्द सरकार द्वारा घोषित किया जाएगा।

  • हालांकि माइल्ड सिम्पटम्स वाले संक्रमित मरीजों को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है। केवल वही रोगी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं जो गंभीर रूप से बीमार है एवं उनको ऑक्सीजन थेरेपी की आवश्यकता है।
  • इस योजना का विस्तार करने का निवेदन विभिन्न कार्यकर्ताओं द्वारा भी किया गया था। उनके द्वारा यह मांग रखी गई थी कि तालाबंदी के दौरान नागरिकों को कई आर्थिक नुकसान हुए हैं जिसके कारण कोविड-19 सहित कई अन्य बीमारियों के लिए मुफ्त इलाज कम से कम 1 वर्ष के लिए और प्रदान किए जाए।
  • 1 मई 2020 को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इस योजना को प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए लागू कर दिया गया था। इसके अलावा सभी राशन कार्ड धारकों को भी योजना के अंतर्गत शामिल किया गया था।

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को पूरा करना होगा।

Step 1 : इस योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.jeevandayee.gov.in/index.jsp पर जाना होगा |

Step 2 : वेबसाइट का होम पेज खोलकर आएगा, इस होम पेज पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है।

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana Website Home Page
Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana Website Home Page

Step 3 : इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया फॉर्म खुलकर आएगा।

Step 4 : इसमें आपको अपने आप से संबंधित सारी जानकारी बनी होगी और जितने भी सर्टिफिकेट हैं उन सब को स्कैन करके अपलोड करना होगा।

Step 5 : इसके बाद आपको सबमिट का बटन पर क्लिक करना होगा।

Step 6 : सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा उसके बाद आप किसी भी सरकारी अस्पताल में इलाज करा सकते हो।

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के लिए जरूरी कागजात

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana में आवेदन के लिए जरूरी कागजात जिनको नीचे बता रहे हैं।

  • सरकारी डॉक्टर द्वारा दिया गया बीमारी का सर्टिफिकेट
  • आवेदक के तीन पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शहर में रहने वाले लाभार्थियों के लिए अपने करीब के सदर अस्पताल में जांच करानी होगी।
  • गांव के अभ्यर्थियों के लिए सरकारी स्वास्थ्य शिविर जाकर अपनी बीमारी की जांच करानी होगी।
  • इसके बाद आवेदक को अपनी बीमारी के स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पास जाकर चेकअप कराना होगा।
  • बीमारी की पुष्टि हो जाने के बाद बीमारी का विवरण और खर्चे की डिटेल आरोग्य मित्र द्वारा पंजीकृत कर लिया जाएगा।
  • बिमारी का खर्चा आने जाने का खर्चा अस्पताल और डॉक्टर खर्चा इन सबको इस योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री कर ली जाएगी।
  • यह प्रक्रिया 24 घंटे के अंदर पूरी कर दी जाती है।
  • इसके बाद रोगी का इलाज शुरू कर दिया जाता है और ट्रीटमेंट के दौरान बीमारी से संबंधित किसी प्रकार का खर्चा नहीं लिया जाता।

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana Hospital List

योजना में इलाज कराने के लिए आपको अस्पतालों की लिस्ट जरूर देखनी चाहिए और उसमें जो अस्पताल आपके नजदीक हो उसी अस्पताल में इलाज करना ज्यादा बेहतर है देश के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत इलाज करवाने के लिए हॉस्पिटल लिस्ट देखना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे |

Step 1 : सबसे पहले आपको Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.jeevandayee.gov.in/index.jsp पर जाना होगा |

Step 2 : ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |

Step 3 : इस होम पेज पर आपको Network Hospital का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |

Step 4 : Direct Link MJPJAY Network Hospitals.

Step 5 : ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन कर अगला पेज खुल जायेगा |

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana Hospital List
Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana Hospital List

Step 6 : इस पेज पर आपको होपितल की लिस्ट दिखाई देगी | इस तरह आप अपनी सुविधा के अनुसार हॉस्पिटल को चुन सकते है |

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana Overview

योजना का नाममहात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना
विभागस्वास्थ्य मंत्रालय महाराष्ट्र सरकार
शुरुआत1 अप्रैल सन 2017 को नाम बदलकर दोबारा शुरू की गई
उद्देशगरीबों को महंगी स्वास्थ संबंधी सुविधा उपलब्ध कराना
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.jeevandayee.gov.in/
overview of Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana

Read : Ayushman Bharat Yojana – Pradhan Mantri Health Care Scheme

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*